पसंद आ रहा है ‘अहिल्याबाई’

 


सोनी चैनल पर प्रसारित सीरियल महागाथा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई अपनी अनुपम कथा और मुख्य कलाकारो के बेहतर अभिनय के कारण अच्छा-खासा पसंद किया जा रहा है। अहिल्याबाई होल्कर की महान गाथा से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों के लोग पहले भी भली भांति परिचित थे। लेकिन अब तो देश भर में अहिल्याबाई ने अपना एक अलग दर्शक वर्ग बनाकर, इस गाथा को दूर दराज तक पहुंचा दिया है। सीरियल दर्शाता है कि अहिल्याबाई ने अपनी बुद्धि से शांति और समृद्धि की स्थापना की। साथ ही यह भी सिद्द किया कि व्यक्ति लिंग या जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। अपने ससुर मल्हार राव होल्कर के अटूट समर्थन से, अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण का जो मार्ग बरसों पहले प्रशस्त किया, वह तब बेमिसाल था। अहिल्या के जीवन के इस नए चरण के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री एताशा कहती है –‘’हम रिश्ते में असंख्य उतार-चढ़ाव का सामना करते हैं, लेकिन हमें धैर्य रखना होगा, सामने आने वाली मुसीबतों को स्वीकार करना होगा और सोच को सकारात्मक रखनी होगी, जिससे उस रिश्ते को बेहतर और लंबे समय तक बनाए रखा जा सके।