‘निक्की' और 'बबल' का जादू चलने लगा है

 

- कृतार्थ सरदाना 

पिछले दिनों दंगल चैनल पर शुरू हुए सीरियल ‘निक्की और जादुई बबल’ का जादू दर्शकों पर चलने लगा है। जैसा कि नाम से ही साफ है यह एक जादुई सीरियल है। जिसका निर्माण जाने माने निर्माता धीरज कुमार कर रहे हैं। इसमें निक्की और बबल की मुख्य भूमिका निभा रहे बाल कलाकार माइशा और तन्मय अपने अभिनय से सभी का दिल मोह रहे हैं। दिलचस्प यह है कि इस जादुई सीरियल में काम करते करते माइशा और तन्मय दोनों की व्यक्तिगत जीवन में भी जादू के प्रति आकर्षण बढ़ गया है। 

माशा दीक्षित (निक्की) कहती है कि सीरियल में निक्की भी अपने पिता की तरह एक जादूगर है। वह एक साहसी लड़की है। लेकिन निक्की जहाँ जादू अभी सीख रही है वहीँ बबल अच्छा जादू कर लेता है। उधर तन्मय ऋषि शाह (बबल) का कहना है कि बबल काफी शरारती है और वह निक्की की रक्षा करने के लिए जादू का उपयोग करता है। ससे निक्की और बबल दोनों अच्छे दोस्त बन जाते हैं। जादू करके बबल कोई भी रूप धर सकता है। जादुई सीरियल होने के नाते यह हैरी पॉटर फिल्म से भी काफी मिलता जुलता है और फिर मुझे तो लोग पहले से ही जूनियर हैरी पॉटर कहते हैं’’। यहाँ बता दें कि इस सीरियल से पहले जब तन्मय ने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल किया था, तभी उसे हैरी पॉटर कहा जाने लगा था।