करवा चौथ पर झंडेवाला देवी मंदिर से सुहागिनों को मिलेगा ये उपहार


हिंदू धर्म का हर त्यौहार अपने आप में एक अनूठा संदेश ले कर आता है। आश्विन मास की पूर्णिमा से चार दिन बाद आने वाला करवा चौथ का त्यौहार विशेष महत्व रखता है । सुहागनें इस दिन अपने पति के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिये व्रत रखती हैं और चंद्रमा की पूजा कर के अपने पति के हाथों जल ग्रहण करने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं।                                                 


इस अवसर पर हजारों सुहागिनें अपने सुहाग की रक्षा के लिये माँ झंडे वाली देवी से इस वरदान की कामना लिये मंदिर आती हैं। मंदिर की ओर से आने वाली सभी बहनों को सुहाग चिन्ह के रूप में उन्हें कुछ उपहार स्वरूप दिया जाता है।                   


इस बार मंदिर प्रशासन ने मंदिर आने वाली हर सुहागिन को सुहाग के प्रतीक स्वरूप  सिंदूर और बिंदी देने की व्यवस्था की  है। मंदिर न्यास हर सुहागिन को उस के सुहाग की लम्बी आयु के लिये कामना करता है।