29 सितंबर को शनि बदल रहा चाल , जानें कैसा रहेगा आप का हाल ?


- मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद् 


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि बदलता है या वक्री अथवा मार्गी होता है, उदय या अस्त होता है या नीचस्थ से उच्च स्थिति में आता है तो देशों, व्यक्तियों एवं प्रकृति पर उसका प्रभाव अवश्य पड़ता है।


29 सितंबर को शनि सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहा है।.मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है. शनि के मार्गी होने से मकर राशि वालों को काफी राहत मिलेगी. जन्म कुंडली में यदि शनि शुभ स्थिति हैं तो  शनि अच्छे फल प्रदान करेंगे. शनि 27 दिसम्बर 2020 को अस्त भी हो जाएंगे


शनि रुष्ट होते है तो व्यक्ति को एक वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है.प्रत्येक व्यक्ति के लिये शनि समान नहीं हो सकते है. शनि की प्रकृ्ति व शनि के प्रभाव से मिलने वाले फल जन्म कुण्डली के ग्रह-योग व महादशा- अन्तर्दशा पर काफी हद तक निर्भर करते है. कुण्डली में शनि निर्बल अवस्था में हो या अपनी पाप स्थिति के कारण अपने पूर्ण फल देने में असमर्थ हों, उन्हें शनिवार संबंधि उपायों को करने का प्रयास करना चाहिए.  


कैसे रहेंगे शनि आपकी चंद्र राशि अनुसार ?


मेष


नौकरी में तरक्की मिल सकती है। मान - सम्मान में वृद्धि हो सकती है। खर्चों में भी कमीं आ सकती है। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों, प्रतिद्वंदियों, विपक्षी विरोधियों पर भी हावि रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये समय शानदार कहा जा सकता है


वृषभ


छोटी मोटी यात्राएं हो सकती है। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो प्रयासरत रहें इस समय वह निकल सकता है। कार्यस्थल पर आपको अनुकूलपरिणाम मिल सकते हैं। शनि आपके जीवन में बहार लेकर आ सकते हैं। आप इस समय किसी के प्रति अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं।


मिथुन


परिवार में भी मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। लेकिन ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा। लाइफ पार्टनर की किसी उपलब्धि को लेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। यह समय पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से निजात पाने का भी है।


कर्क


शनि सप्तम भाव में मार्गी हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके सगाई या विवाह आदि के कार्य हो सकते हैं। भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा।प्रतिस्पर्धियों की ओर से आपको जो चुनौतियां मिल रही थी, उनमें कमी आने की उम्मीद हैं। छोटी मोटी यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं।


सिंह


खर्च बढ़ सकते हैं। लेकिन इन्हें अपने शत्रु पक्ष से छुटकारा होगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें जीत मिल सकती है। रिश्तों में एक नईमहक आयेगी। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला रह सकता है। लाभ प्राप्ति के नये साधन भी आप इस समयतलाश सकते हैं।


कन्या


लाभ में कुछ कमीं आ सकती है। लेकिन संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक संसाधनों का पूरा सुख आपको मिल सकता है। इस समय आप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सक्षम रहेंगें। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी कार्योन्नति के आसार हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी बेहतर बने रहने के आसार हैं।


तुला


सुखों में भी वृद्धि हो सकती है। कोई रोग परेशान कर सकता है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन देखा जा सकता है।तरक्की के रास्ते खुलने के आसार बनेंगें। कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। अनावश्यक खर्चोंसे बचने का प्रयास करें।


वृश्चिक


पराक्रम में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे भाई बहनों और मित्रों के साथ संबंध मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से मिलने लाभ में किसी तरह के विलंबका सामना करना पड़ा है तो शनि आपके इंतजार को खत्म कर सकते हैं। भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग शनि बना रहे हैं। यात्राएं भीआपके लिये लाभकारी रहने के आसार हैं।


धनु


धन संबंधी परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही इनका परिवार के साथ सामंजस्य भी काफी अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से किसी तरह की कोईपरेशानी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। भाई बहनों का पूरा साथ आपको मिलेगा। । पार्टनर के आपके रिश्ते मधुर होसकते हैं। विवाहित जातकों का भी अपने साथी पर विश्वास बढ़ेगा। शनि आपके लिये उन्नति के योग बना रहे हैं।


मकर


मकर राशि के लिए शनि पहले भाव में मार्गी हो रहा है।स्वास्थय पहले से ठीक रहेगा। किसी निवेश से अचानक आपको धन लाभ मिल सकता है।विरोधियों द्वारा आपके रास्ते में जो बाधाएं खड़ी की जा रही थी आप देखेंगे कि उनसे भी आप आसानी से पार पा रहे हैं। भाग्य का साथ आपकोमिलने के आसार हैं।


कुंभ


स्थिति में परिवर्तन होगा व आपको लंबे समय से जिस लाभ के मिलने की अपेक्षा थी वह मिल सकता है। जो जातक किसी नये व्यवसाय याफिर कोई नई नौकरी करने की इच्छा रखते हैं उनके लिये भी शनि की चाल लाभकारी रह सकती है। स्वास्थ्य का लाभ भी आपको मिलेगा। खर्चोंमें वृद्धि होगी। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें सफलता प्राप्त हो पाएगी।


मीन


हर तरफ से लाभ प्राप्त होगा। सैलरी बढ़ सकती है और यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको उसमें भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लंबित कार्योंके बनने के योग भी मार्गी शनि प्रशस्त करेंगें। काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहा हो तो उससे भी आपको इस समय राहत मिल सकती है।जोखिम वाले क्षेत्र में धन निवेश करने का जोखिम भी उठा सकते हैं।


शनि की चाल


धनु राशि पर शनि की साढ़सती का दौर 2.11.2015 से 17.1.2023 तक  रहेगा। 


मकर राशि पर -शनि की साढ़सती का दौर 25.1.2017 से 30.3.2025 तक  रहेगा।


कुंभ राशि पर -शनि की साढ़सती का दौर 25.1.2020 से 4.6.2027 तक  रहेगा।


उपाय


शनि की अशुभता को दूर करने के लिए शनिवार को शनि का दान करें. मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करने से शनि कीअशुभता को काम करने में मदद मिलती है. दरिद्रनारायण की सेवा करने से शनि प्रसन्न होते हैं.शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाने के लिए आप शनि के लिए दान में दी जाने वाली वस्तुओं में व्यक्ति को अपने वजन के बराबर काले चनों को दान में देना चाहिए इसके अतिरिक्त काले कपडे, जामुन, काली उडद, काले जूते, तिल, लोहा, तेल, नीलम ,कुलथी,काले फ़ूल,कस्तूरी सोना आदि वस्तुओं को शनि के निमित्त दान में दे सकते हैं.


जिन की कुण्डली में शनि की साढेसाती, शनि की ढैय्या या फिर शनि की महादशा, अन्तर्दशा चल रहीं, उन व्यक्तियों के लिये शनि व्रत को करना विशेष रुप से कल्याणकारी रहता है. शनिवार के व्रत को करने से जोडों के दर्द, कमर दर्द, स्नायु विकार में राहत मिलती है.


शनि ग्रह सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है. यह हमारे सौर मंडल का 6वां ग्रह है और ये सबसे दूर का वो ग्रह है जिसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है. शनि की खोज खगोल वैज्ञानी गैलीलियो  ने साल 1610 में की थी. शनि ग्रह सूर्य से लगभग 142करोड़ 66 लाख 66 हजार 421 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.शनि ग्रह की सतह का औसतन तापमान लगभग -139 डिग्री सेलसियस है.


शनि ग्रह आकार में पृथ्वी से नौ गुना बड़ा ग्रह है.शनि ग्रह लोहा, निकल और चटानों के कोर से बना हुआ है ये धातु हाइड्रोजन की परत से घिरी हुई है.शनि ग्रह पर हवाओं की रफ्तार 1800 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंज जाती हैं. लेकिन नेप्चून ग्रह पर इससे भी अधिक तेज हवा चलती है.


शनि पर 10 घंटे और 39 मिनट का एक दिन होता है.


पृथ्वी पर एक साल में लगभग 365 दिन होते हैं पर शनि ग्रह पर 10,759.22 दिनों का एक साल होता है. इसी के साथ ही शनि ग्रह के 62 चन्द्रमा है.