कोरोना से बचाव के लियें श्याम जाजू ने दिल्ली के लगभग 50 डाक्टरों से संवाद किया

 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने 11 मई को दिल्ली के लगभग 50 डाक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के द्वारा कोरोना वाइरस से बचाव के लियें किये जा रहे कार्य पर चर्चा की। उन्होंने डाक्टरों को मोदी सरकार के कोरोना वोरियर्स डाक्टरों - स्वास्थ कर्मियों के स्वास्थ रक्षा एवं सम्मान के प्रति कटिबद्धता से भी अवगत कराया।

 

संवाद में डाक्टरों के साथ कुछ दिल्ली भाजपा नेताओं ने भी भाग लिया।

 

वीडियो संवाद का संचालन करते हुऐ भाजपा नेता खेम चन्द शर्मा ने दिल्ली भाजपा के द्वारा लोगों के सहयोग के लियें गठित डाक्टर प्रकोष्ठ की टीम के बारे में बताया और डा.अनिल गोयल ने आई.सी.एम.आर. की नई गाइडलाइन से सभी को अवगत कराया। दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका पंत ने चर्चा में शामिल डाक्टरों को दिल्ली भाजपा के द्वारा किये जा रहे राहत कार्य से अवगत कराया।

 

दिल्ली के रोकलैंड अस्पताल के प्रसिद्ध डाक्टर डा. जे.सी. सूरी एवं पी.आर.एस.आई. के डा. खिलनानी ने भी अपने विचार रखे।

 

डा.सूरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का कोरोना वोरियर्स को सुरक्षा भाव देने के लियें आभार वयक्त करते हुऐ कहा की अब जब हम लाकडाउन खोलने की ओर बढ़ रहे हैं तो लोगों को स्वास्थ रक्षक उपायों पर शिक्षित करना आवश्यक है।

 

डा. खिलनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्ग दर्शन में देश भर में कोरोना के विरूद्ध सजग प्रबंध किये गये हैं पर आगे आने वाले दिनों में लोकल फीवर क्लिनिक बनाना बहुत आवश्यक है और साथ अन्य बीमारियों के इलाज की व्यवस्थाएं पुनः चालू करनी होंगी।