‘मेरी गुड़िया’ के गौरव बजाज बने पापा

                                             


                  ‘मेरी गुड़िया’ के गौरव बजाज बने पापा


इन दिनों स्टार भारत पर प्रसारित हो रहा सीरियल ‘मेरी गुड़िया’ अपने अलग कंटैंट के लिए चर्चा में है। जिसमें एक माँ की आत्मा उसके मरने के बाद इसलिए एक गुड़िया में समा जाती है जिससे वह अपनी बेटी की देखभाल कर सके, उसकी खुशियों का ख्याल रख सके। इस सीरियल में पिता की अहम भूमिका टीवी के जाने माने अभिनेता गौरव बजाज निभा रहे हैं। गौरव के लिए वह पल यादगार बन गया जब सीरियल में पिता का रोल करते करते उन्हें खबर मिली कि अपनी असली जिंदगी में भी वह पिता बन गए हैं। गौरव मुंबई में थे और उनकी पत्नी साक्षी इंदौर में। यह समाचार मिलते ही गौरव तुरंत अपनी पत्नी और नवजात पुत्र से मिलने के लिए इंदौर पहुंचे। गौरव कहते हैं- मेरे लिए वह लम्हा बेहद गौरवशाली था जब मैंने अपने बेटे को पहली बार देखा, उसे चूमा और झट से गोदी में ले लिया। उस खुशी और भावना को मैं शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। अपने बेटे का नाम हमने व्योम रखा है, यह भगवान गणेश का दूसरा नाम है। अभी शूटिंग में व्यस्त होने के कारण अभी कोई विशेष समारोह तो हम नहीं कर सके। लेकिन जल्द ही वह भी करेंगे। अभी तो प्रभु से प्रार्थना है कि व्योम को बहुत अच्छा बनाएँ। गौरव हमारी ओर से भी आपको बहुत बहुत बधाई। प्रभु से प्रार्थना वे व्योम को स्वस्थ रखें, दीर्घ आयु दें और ढेरों खुशियाँ भी।