धोनी सुनाएँगे जांबाज़ों की कहानी


      धोनी सुनाएँगे जांबाज़ों की कहानी 


क्रिकेट के मशहूर सितारे महेंद्र सिंह धोनी अब जल्द ही एक टीवी सीरियल में भी नज़र आएंगे। सोनी चैनल समूह के स्टूडियो नेक्स्ट के लिए बनने वाला यह सीरियल सेना के उन वीर सपूतों की वीर गाथा दिखाएगा जिन्हें परमवीर चक्र और नहावीर चक्र जैसे शिखर सम्मान मिल चुके हैं। धोनी इस टीवी सीरीज के माध्यम से देश के ऐसे जांबाज़ों की कहानी सुनाएँगे जिन्हौने देश की खातिर अपनी जान की परवाह किए बिना दुश्मनों को धूल चटाकर देश का गौरव बढ़ाया। इन दिनों इस सीरियल की पटकथा पर तेजी से काम चल रहा है और फिर जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। बता दें इन दिनों धोनी भी क्रिकेट से दूर रहकर आर्मी टेरीटोरियल की रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इसी दौरान जब धोनी ने परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं की कहानी को जाना तो उन्हें इस पर टीवी सीरीज बनाने का आईडिया आया।