वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करुणा सागर मालवीय प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित

- कृतार्थ सरदाना 

नयी दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ करुणा सागर को उनकी असाधारण सेवाओं के लिए, मालवीय प्रज्ञा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एक लाख रुपए, शॉल और प्रशस्ति पत्र का यह बड़ा सम्मान डॉ सागर को अखिल भारतीय सारस्वत परिषद’ ने प्रदान किया।

संस्था का यह सर्वोच्च सम्मान डॉ सागर को कोरोना महामारी के दौरान उनके गृह राज्य बिहार के जहानाबाद जिले में बेहतर पुलिस व्यवस्था और श्रेष्ठ सेवाओं के लिए दिया गया। दिल्ली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज सभागार में 18 दिसंबर को आयोजित इस समारोह में जब डॉ सागर यह पुरस्कार ग्रहण करने पहुंचे तो पूरा सभागार तालियों की ध्वनियों से गूंज उठा।

भारतीय पुलिस सेवा के 1991 बैच के तमिलनाडू काडर के अधिकारी करुणा सागर इस समय ‘ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट’ नयी दिल्ली में निदेशक आधुनिकीकरण के पद पर नियुक्त हैं। श्री सागर इससे पूर्व भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व ही वह जहां ‘भारत गौरव पुरस्कार’ मिला। वहाँ पुलिस विकास एवं शोध क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए फ्रांस विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी विभूषित किया है।